लाठी पंचायत के आठ लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज, 1. 26 लाख जुर्माना

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Mar 2026 6:23 PM

विज्ञापन

1.26 लाख जुर्माना

विज्ञापन

भवानीपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर के अंतर्गत बुधवार को लाठी पंचायत के कुल 08 व्यक्तियों पर विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपयोग करने के विरुद्ध भंवानीपुर थाना में कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है . इस संबंध में कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि छापामारी दल में सहायक अभियंता नीरज कुमार, सारणी पुरुष सहजानंद कुमार ,मानव बल रंजीत मंडल एवं अर्चित कुमार के साथ जांच में लाठी पंचायत के रायपुरा यादव टोला वार्ड संख्या तीन निवासी मनोज यादव जुर्माना राशि 12795, बबीता देवी 12476, लहरी देवी रायपुर चिमनी टोला वार्ड संख्या 3 पर 8117, बबीता देवी 17 564 , द्रोपदी देवी 24387, मुकेश ठाकुर रायपुर ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या 02 पर 10702, विपिन कुमार यादव रायपुरा ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या दो 12167, लालू मंडल वोचाही वार्ड संख्या 7 पर 28 575 रुपया जुर्माना किया गया है . कुल 1,26, 783 रुपया जुर्माना होता है. भवानीपुर थाना कांड संख्या 70/26 के अंतर्गत भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज करवाया गया. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि विद्युत चोरी का मामला लाठी पंचायत के आठ लोगों के विरुद्ध आया है जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है . बिजली चोरी के आरोप में जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन