जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके

Updated:
विज्ञापन

रिक्टर स्केल पर इसे 4.5 मापा गया

विज्ञापन

पूर्णिया. शुक्रवार की अहले सुबह पूर्णिया के लोगों ने भूकंप के एक साथ दो झटके महसूस किये. हालांकि रिक्टर स्केल पर यह कम्पन कम ही रहा जिस वजह से ज्यादा लोग इसे महसूस नहीं कर पाए. प्राप्त सूचना के अनुसार प्रातः 6 बजकर 57 मिनट पर आये इस भूकंप का केंद्र सिक्किम से 9 किलोमीटर दूर नामची में था. रिक्टर स्केल पर इसे 4.5 मापा गया. धरती के नीचे इसकी लम्बवत दूरी मात्र 10 किलोमीटर रहने की वजह से लगभग पूरे सीमांचल में महसूस किया गया. हालांकि इस बाबत किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. इस भूकंप को भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश, नेपाल, भूटान एवं चीन में भी महसूस किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन