ePaper

टोटो व बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Updated at : 06 Jun 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो व बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

टोटो व बाइक की टक्कर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर -बलिया मुख्यमार्ग के दैयता पोखर के पास टोटो एवं बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से टोटो पर सवार व्यक्ति एवं दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार के 12 बजे दिन की है. जानकारी के अनुसार भवानीपुर की ओर से बाइक सवार अपने घर भुरकुंडा जा रहा था .बलिया की ओर से टोटो पर सवारी बैठकर भवानीपुर आ रहा था. दैयता पोखर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रेलर से टोटो चालक ओवरटेक कर आगे निकलना चाहा कि एकाएक बाइक सवार वहां पहुंच गया . दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गयी जिससे टोटो पलट गया. पलटी मारते ही टोटो पर सवार सभी व्यक्ति टोटो के नीचे आ गये. टोटो पर सवार व्यक्ति के साथ-साथ दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक चालक शहीदगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 भुरकुंडा निवासी मोहम्मद मसूद का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद एवं टोटो चालक सह मालिक बड़हरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 बजरा स्थान निवासी कैलाश मंडल का 20 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दोनों चालक के एवं एक शिक्षिका को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. शिक्षिका को इलाज के बाद घर भेज दिया गया जबकि दोनों चालक को प्राथमिक इलाज के बाद पूर्णिया भेज दिया गया. फोटो. 6 पूर्णिया 23- टोटो चालक सह मालिक ज्योतिष कुमार 24- बाइक चालक ईरशाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन