दो बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 7:44 PM
डुमरा जानेवाली मुख्य सड़क के रायपुरा गांव के पास हादसा
भवानीपुर. अकबरपुर थानाक्षेत्र के डुमरा जानेवाली मुख्य सड़क के रायपुरा गांव में दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार की 11 बजे दिन की है. घायल व्यक्ति की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के लाठी पंचायत के रायपूरा वार्ड संख्या 03 के निवासी 24 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि विकास कुमार डुमरा गांव से घर रायपुरा जा रहे थे. इसी बीच ट्रैक्टर के पीछे -पीछे आ रहा बाइक सवार ओवरटेक कर आगे निकलना चाहा. इसी क्रम में ठोकर लगते ही विकास बाइक सहित जमीन पर गिर गया. भवानीपुर अस्पताल मेंप्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया. इलाज कर रहे डॉक्टर एस केचौधरी ने बताया कि सर फट गया. सर की हड्डी टूट गयी है. उसे इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. फोटो. 7 पूर्णिया 24- सड़क दुर्घटना में घायल.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










