भुवनेश्वर मेहता ने मंदिर को दान में दिया दो डिसमिल जमीन

के नगर प्रखंड
पूर्णिया. के नगर प्रखंड के असरफ नगर निवासी भुवनेश्वर मेहता ने अपनी निजी सवा दो डिसमिल जमीन श्री राम-जानकी मंदिर असरफ नगर को दान में दे दी. श्री मेहता ने कहा कि हमने पहले भी मंदिर को जमीन दान में दिया है. ग्रामीणों एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के विशेष आग्रह पर मैंने सवा दो डिसमिल जमीन मंदिर को दान कर दिया है. बैठक में दिलीप कुमार मेहता, गिरा नन्द मेहता, सुरेश मेहता छेदी प्रसाद गुप्ता, देवनारायण मेहता, अवधेश मेहता, मुन्नीलाल दास, उमेश मेहता, सीताराम मेहता,आनंदी मेहता,कलानन्द मेहता , जयनारायण मेहता, अनिल मेहता, रामचंद्र प्रसाद मेहता सहित अनेक उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री भुवनेश्वर मेहता के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आज भी हमारे समाज में भुवनेश्वर बाबू जैसे धार्मिक लोग हैं जो अपनी लाखों की सम्पत्ति मंदिर को दान में दिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने श्री भुवनेश्वर मेहता को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










