डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Dec 2025 6:23 PM

विज्ञापन

ईवीएम वेयर हाउस

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया . निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस में लगे सभी उपकरणों, विद्युतीकरण,अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि का अवलोकन किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस में लगे सभी उपकरण ,विद्युतीकरण , अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि पर संतुष्टि प्रदान की गई. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ,उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी एवं संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन