चयनित मछुआरों के बीच किट का वितरण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 6:30 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र के विकास तथा मछुआरों की आय वृद्धि के उद्देश्य से जिला मत्स्य कार्यालय, पूर्णिया द्वारा चयनित लाभुकों के बीच मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट का वितरण किया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक निवारण पदाधिकारी जय चंद यादव एवं उप मत्स्य निदेशक पूर्णिया परिक्षेत्र पूर्णिया मौजूद थे. इस योजना के अंतर्गत मछुआरों को मत्स्य पालन गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने तथा मत्स्य उत्पाद के बेहतर विपणन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई.जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इसके माध्यम से मछुआ समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा मत्स्य उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन