बाढ़ प्रभावित इलाकों में मवेशियों के लिए चारा का किया गया वितरण

चिकित्सा पदाधिकारी पशुपालन दल द्वारा जरूरतमंद पशुपालकों को उनके मवेशियों के लिए पशु चारा का वितरण किया जा रहा है.
पूर्णिया. जिलाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में रुपौली प्रखंड के कई गांव एवं टोलों में चिकित्सा पदाधिकारी पशुपालन दल द्वारा जरूरतमंद पशुपालकों को उनके मवेशियों के लिए पशु चारा का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित कोयली सिमरा पश्चिम सपहा आबम मोहनपुर पंचायत बुद्धू चक के 271 पशुपालकों को भूसा उपलब्ध कराया गया. जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से आपदा से संबंधित किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपात कालीन संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर क्रमश: 06454-242317, 06454-242319 एवं 06454-242320. पर संपर्क करने की अपील की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










