जिले के आठ प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र का संचालन शुरू

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
जिले के आठ प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र का संचालन शुरू

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. धमदाहा प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, ॐ प्रकाश मंडल, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक, बहौद्दीन प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सौरभ परिमल, सामुदायिक समन्वयक दीप नारायण शक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष टिंकू देवी, सचिव घुंघरू देवी तथा कोषाध्यक्ष चांदनी देवी मौजूद थी. दीदी अधिकार के उद्घाटन के अवसर पर डीपीएम जीविका ने कहा कि महिलाओं के साथ सामाजिक तथा घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा लैंगिक विभेद को मिटाने में यह अधिकार केंद्र मील का पत्थर साबित होगा. दीदियों के अधिकारिता से संबंधित विषयों को मजबूती प्रदान करने इस केंद्र की बड़ी भूमिका होगी.अधिकार केंद्र के कॉर्डिनेटर कुमारी नन्दन ने कहा कि इस अधिकार केंद्र के संचालन से ग्रामीण महिलाओं को अब आसानी से न्याय मिल पाएगा. कार्यक्रम में रंगपुरा पंचायत की मुखिया निभा देवी भी मौजूद थी. उन्होंने कहा कि इस केंद्र के संचालन से अब महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी. उन्हें पीड़ित होने की दशा में अब त्वरित न्याय दिलाने में दीदी अधिकार केंद्र सहायता प्रदान करेगा. वर्तमान में जिले में कुल आठ प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इस वर्ष इसे जिले के शेष 6 प्रखंडों में भी शुरू किया जाना है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन