मंत्री लेशी सिंह की सराहना करते भावुक हो उठीं उप महापौर

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 29 Nov 2025 6:44 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह से नगर निगम उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने शुक्रवार को आत्मीय मुलाक़ात की. इस दौरान क्षेत्र के विकास, उपभोक्ता हितों और नगरीय सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने संबंधी मुद्दों पर विस्तार पुर्वक चर्चा हुई. मंत्री लेशी सिंह के जनसेवा भाव और सक्रिय नेतृत्व की सराहना करते हुए उप महापौर पल्लवी गुप्ता भावुक हो उठीं. उन्होंने कहा लेशी सिंह जी सिर्फ हमारी लोकप्रिय जननेत्री ही नहीं, मेरे लिए एक बड़ी दीदी के समान हैं. जन-सेवा के प्रति उनका अथक समर्पण हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके सान्निध्य में मिले मार्गदर्शन से निश्चित रूप से समाजहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी. पल्लवी गुप्ता ने आगे कहा कि मंत्री लेशी सिंह के नेतृत्व में पूर्णिया प्रमंडल के चौमुखी विकास की उम्मीदें और अधिक मजबूत हुई हैं. उन्होंने सीमांचल की इस विकास पुत्री के योगदान को बिहार की आन, बान और शान बताते हुए कहा कि जनता की आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने में उनका योगदान उत्कृष्ट और अनुकरणीय है. मुलाकात के दौरान मंत्री ने भी पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन