जानकीनगर में जोर पकड़ रही एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Mar 2026 7:54 PM

विज्ञापन

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को नामित जनहित से जुड़ा तीन सूत्री मांग जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार को सौंपा. पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने अवगत कराया कि नगर पंचायत जानकीनगर के पोस्ट आफिस चोपड़ा रामनगर के नजदीक रामाशंकर साह के घर के बगल से जानकीनगर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर तक एवं जानकीनगर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर से गेट संख्या 52 तक पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कराने के लिए एनओसी एवं कार्यदेश देने की मांग की गयी है.पूर्णिया-सहरसा बड़ी रेलखंड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया -हटिया कोशी एक्सप्रेस , 13205/13206 पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस एवं 13169/13170 हाटे-बजारे एक्सप्रेस ट्रेन का जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट ठहराव की मांग की गयी है.इस मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, आकाश वर्मा, अभिषेक आनंद, अविनाश आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन