PURNIA : दादी के मृत्युभोज के बदले पोते ने कसबा नगर परिषद को दिया डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

दादी के मृत्युभोज के बदले एक पोते ने कसबा नगर परिषद को डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया है. इस अलावे पोते की इच्छा अन्य सामुदायिक कार्यों में योगदान देने की है.
विज्ञापन
पूर्णिया के कसबा से अक्षय कुमार की रिपोर्ट :
दादी के मृत्युभोज के बदले एक पोते ने कसबा नगर परिषद को डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया है. इस अलावे पोते की इच्छा अन्य सामुदायिक कार्यों में योगदान देने की है. पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित हनुमान चौक निवासी स्व राज कुमार साहा के पुत्र निशांत कुमार ने नगर परिषद कसबा को डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया ताकि सड़क दुर्घटना सहित मृत बॉडी को सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने बताया कि वे अपनी दादी का मृत्यु भोज ना करवा कर उसी पैसे से सामाजिक हित के लिए डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स नगर परिषद कसबा को दिया है. वहीं मौके पर उपस्थित नगर परिषद सभापति कुमारी छाया ने कहा कि समाज में होने वाली मृत्यु भोज में न खर्च कर अगर सामाजिक हित के लिए काम किया जा रहा है तो ये बेहतर है. निशांत ने जो समाज के लिए दिया है वो नगर परिषद में अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद में डेड बॉडी फ्रीजर नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी. कई बार परिजन दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं और समय पर पहुंच नहीं पाते, ऐसी स्थिति में पार्थिव देह को सुरक्षित रखने के लिए डेड बॉडी फ्रीजर की जरूरत पड़ती है. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शहर के लोगों के लिए निःशुल्क रखी गई है. इस मौके कर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश कुमार उर्फ मिट्ठू यादव, विवेक राज, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू महतो, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










