शौर्य वंदन साइकिल यात्रा पहुंची सिलिगुड़ी एसएसबी कैंप

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 15 Mar 2026 6:57 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. देश के वीर सैनिकों के सम्मान में पूर्णिया से निकली शौर्य वंदन साइकिल यात्रा अपने प्रथम पड़ाव सिलिगुड़ी स्थित एसएसबी कैंप पहुंची जहां रविवार की सुबह एसएसबी के कमांडेंट द्वारा साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य देश के शहीदों और सैनिकों के बलिदान को नमन करना तथा युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है. इस साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से विजय शंकर, सतीश चौबे, प्रियांशू दत्त, राजीव रंजन और राकेश कुमार पवन साइकिलिंग प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं. यात्रा के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाने में देश के लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. टीम के साथ सहयोग और समर्थन में शशांक शेखर सिंह, जय सिंह राजावत सहित कई लोग जुड़े हुए हैं. यात्रा का अगला और दूसरा पड़ाव 31वीं बटालियन, गोसाई गांव निर्धारित किया गया है, जहां साइकिल यात्रियों का स्वागत किया जाएगा. इस पूरे अभियान के माध्यम से समाज में देशभक्ति, एकता और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन