जेल से छूटे अपराधी की लगी थाने में हाजरी, थानाध्यक्ष ने दिलायी शपथ

थानाध्यक्ष ने दिलायी शपथ
प्रतिनिधि. जानकीनगर. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि जेल से छूटे अपराधी अब प्रत्येक रविवार को जानकीनगर थाना में हाजिरी लगाएंगे.अगर रविवार को कोई भी अपराधी हाजिरी से बिना सूचना के गायब रहेंगे तो वैसे अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. वैसे अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि रविवार को जानकीनगर थाना परिसर में जेल से छूटे अपराधियों की हाजिरी ली गयी है. जेल से छूटे सभी अपराधियों को अपराध की घटना नहीं करने की शपथ भी दिलायी गयी. गया है. उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को जेल से छूटे अपराधी को हाजिरी लगायी जा रही हैं. जो अपराधी बाहर है उसे वीडियो कॉल के जरिए हाजरी लगाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.पड़ोसी जिले से आनेवाले अपराधियों की पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि अगर किसी अपराधी के पास रोजगार नहीं है तो जानकीनगर पुलिस वैसे अपराधियों को रोजगार दिलाने में मदद करेगी. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक राजाराम पासवान,सअनि नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंचम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक लख्खी राम, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक राय, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक मंडल,सअनि उपेन्द्र पासवान,सअनिसत्येन्द्र सिन्हा,सअनि दीपक साहु,पीटीसी चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. फोटो. 6 पूर्णिया 25 परिचय – जेल से छूटे अपराधी को शपथ दिलाते जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




