पूर्णिया विवि में मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र व छात्र सेवा केंद्र शुरू, वीसी ने किया उदघाटन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Mar 2026 5:31 PM
वीसी ने किया उदघाटन
पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने अपने स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए ठीक एक दिन पहले मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र तथा छात्र सेवा केंद्र की शुरुआत की. पूर्णिया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को केंद्र का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अपने अनुभव साझा किये और इस केंद्र को प्रासंगिक करार दिया. साथ ही आज की परिस्थितियों में परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मामलों का निष्पादन सर्वश्रेष्ठ हो. इस दिशा में कार्य करने के संकल्प को दोहराया .सभी शिक्षकों को इस विषय पर छात्रों का सहयोग करने की नीति का पालन करने का आह्वान किया. इस अवसर पर विषय प्रवेश करते हुए मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ आभा मिश्रा ने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल का प्रतीक है . यह केंद्र केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था ही नहीं बल्कि हमारे विश्वविद्यालय की संवेदनशीलता मानवीयता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस अवसर पर बोलते हुए परामर्श केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉक्टर पल्लव कुमार ने कहा कि आज हमारे स्टूडेंट को परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है . इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और सीसीडीसी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने अपने व्याख्यान में परामर्श केंद्र की उपादेयता और कल्याण केंद्र की आवश्यकता पर बल दिया. इस अवसर पर मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर कुमारी रंजीत ने किया .इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान डॉ अरविंद कुमार वर्मा, संकाय अध्यक्ष मानविकी डॉ पटवारी यादव, कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह, डॉ तुहिना विजय, डॉ. नरेश कुमार, डॉ गीता अग्रवाल, डॉ मिहिर ठाकुर डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ एएच वाहिदी, प्रीति कुमारी, डॉ राधा झा, डॉ तमन्ना, डॉ अनामिका सिंह उपस्थित रहे. छात्रों में राज लक्ष्मी, कुमारी प्रेरणा, कौशिक डोली कुमारी, सुरभि कुमारी, नवनीत कुमार, रुचि कुमारी, गौतम कुमार, डीएम कुमार, रूपेश झा, किसलय किशोर ने उत्साहपूर्वक समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










