एलपीजी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 6:50 PM
विज्ञापन
तेल व प्राकृतिक गैस को लेकर उत्पन्न समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन ने जिला व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है.
विज्ञापन
इस नंबर पर करें संपर्क
दूरभाष सं-06454-242319, 06454-242317
पूर्णिया. तेल व प्राकृतिक गैस को लेकर उत्पन्न समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन ने जिला व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. आम नागरिक इस नम्बर पर सहायता के लिए 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं. यह व्यवस्था डीएम अंशुल कुमार के आदेश के बाद की गयी है. जिला स्तर पर एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं से आमजनों को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराने के लिए पूर्व से संचालित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, पूर्णिया में (दूरभाष सं 06454-242319, 06454-242317, 06454-242320) नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है. यह 24X7 कार्यरत रहेगा. आम नागरिक उक्त नंबर पर सहायता हेतु सम्पर्क कर सकते हैं. इस कार्यो के सुचारू संचालन के लिए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार को नोडल पदाधिकारी व अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव को नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है. साथ ही पूर्व से संचालित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, पूर्णिया के नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी को निदेश दिया गया है कि नियंत्रण कक्ष में एलपीजी गैस से संबंधित एक पंजी संधारित करेंगे और समस्याओं का निष्पादन के लिए नोडल पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी को ससमय प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. जिला पदाधिकारी ने सभी एसडीओ को आदेश दिया है कि अपने-अपने अनुमंडल अन्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष गठित करते हुए कर्मियों की प्रतिनियुक्त अविलंब करेंगे और आमजनों से प्राप्त समस्याओं का प्रतिदिन निष्पादन करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी को त्वरित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










