हृदय गति रुक जाने से हवलदार की मौत
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:15 PM
जिला बल में कार्यरत एक हवलदार की हृदय गति रुक जाने से सोमवार को मौत हो गयी
पूर्णिया. जिला बल में कार्यरत एक हवलदार की हृदय गति रुक जाने से सोमवार को मौत हो गयी. मृतक हवलदार रामवृत उरांव (58 वर्ष) बताया गया जो, मूल रूप से झारखंड राज्य के लोहरदगा के रहनेवाले थे. पुलिस मेंस एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि करीब छह महीने से हवलदार की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. सुबह अचानक वे गिर पड़े तो इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया. वहां स्थिति गंभीर होते देख उन्हें निजी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही वे दम तोड़ दिया. चिकित्सकीय जांच से पता चला है कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई. उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मंगलवार को उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर शव को लोहरदगा भेजा जाएगा. मृतक हवलदार विगत एक वर्ष से पूर्णिया जिला बल में कार्यरत थे.वे पुलिस लाइन के बैरक में रहते थे और उनका परिवार लोहरदगा में रहता है.घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी अमरावती देवी पूर्णिया के लिए रवाना हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










