समाजसेवी के निधन पर विधायक व पूर्व सासंद ने जताया शोक

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Nov 2025 6:29 PM

विज्ञापन

कसबा

विज्ञापन

कसबा. कसबा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़दौड़ निवासी सह ग्राम पंचायत घोड़दौड़ के मुखिया लक्ष्मण सिंह के 75 वर्षीय पिता समाजसेवी दिलेशर सिंह का सोमवार की रात्रि हृदयाघात से निधन हो गया. इधर समाजसेवी दिलेशर सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही कसबा विधायक नितेश सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुखिया संघ सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, समाजसेवी राज प्रकाश विद्यार्थी उर्फ टुनटुन यादव, भाजपा नेता मनोज मोदी, पैक्स अध्यक्ष केशव कुमार यादव उर्फ पंकज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य मो शाहिद सहित कई गणमान्य लोग दिवंगत समाजसेवी के घर पहुंचकर परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कहीं. समाजसेवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, संजीव कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, कृष्णानंद विश्वास, सरपंच मथुरानंद विश्वास, शिवम कुमार आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन