30 दिवसीय पूर्णिया सेवा शिविर का समापन

विश्वकर्मा नगर कटोरिया, बांका में
पूर्णिया. विश्वकर्मा नगर कटोरिया, बांका में आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का समापन रविवार को हो गया. महापौर विभा कुमारी, समाजसेवी जितेंद्र यादव, मुरारी झा, राजीव राय आदि ने शिविर की सफलता के लिए पूर्णिया वासियों, ट्रस्टियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर की सफलता में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ-साथ पूर्णिया वासियों का सराहनीय सहयोग रहा. उन्होंने कहा कि निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर कांवरियों की सेवा में वर्ष 2013 से जुटा है. शिविर में 30 दिनों तक जिस समर्पण भाव से ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने कांवरियों की सेवा की है इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. वहीं ट्रस्टी सह समाजसेवी जितेंद्र यादव, आमोद मंडल आदि ने कहा कि वर्ष 2013 से परंपरा को निभाते हुए हमलोग श्रावण मास के प्रथम दिवस 22 जुलाई से विश्वकर्मा नगर कटोरिया, बांका में 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का आयोजन किए थे. इसका समापन रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना, हवन पूजा, रूद्राभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया.समापन एवं हवन पूजा में मुख्य रूप से मुरारी झा, मंटू गुप्ता, संजय सिंह, बबलू चौधरी, राजीव राय, राजू मंडल, सुंदर झा, मनोज श्रीवास्तव, योगेंद्र भगत, विवेका यादव, दामोदर चौधरी सहित कई लोग शामिल थे. फोटो. 18 पूर्णिया 8- मौके पर शामिल पूर्णिया सेवा शिविर के सदस्य गण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










