कृषि यंत्रों के रखरखाव व प्रबंधन पर केवीके में प्रशिक्षण का समापन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 7:12 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आत्मा नालंदा से संपोषित पांच दिवसीय कृषि यंत्रों के रखरखाव एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. समारोह में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ केएम सिंह ने सभी सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर कहा कि कृषि यंत्रों का प्रयोग कृषि उत्पादन के लिए वरदान है. इसके माध्यम से श्रम, लागत में कमी आती है और कृषि कार्य की कुशलता में वृद्धि होती है. फलस्वरुप कृषि कार्य कम समय में अत्यधिक उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं. इस पांच दिवसीय कृषि प्रशिक्षण में कृषि यंत्रों की महत्ता, कटाई, बुआई, जुताई, भूमि समतलीकरण, बागवानी, कृषि यंत्रों का उपयोग, मिट्टी जांच के यंत्रों का उपयोग, सहित विभिन्न कृषि यंत्रों का प्रायोगिक प्रशिक्षण कर इसके प्रयोग की जानकारी दी गई. इसमें ट्रैक्टर की सर्विसिंग, स्पेयर की सर्विसिंग, जीरो टिलेज मशीन का कैलिब्रेशन, लेजर लैंड लेबरर का सजीव प्रदर्शन किया गया. पांच दिवसीय सत्र में मुख्य प्रशिक्षकों में डॉ केएम सिंह, डॉ गोविंद कुमार, डॉक्टर आतिश सागर, डॉ संतोष कुमार, डॉ मृणाल वर्मा, मोहम्मद शहजाद, ब्रजेश कुमार आदि की भूमिका रही.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन