रामपुर तिलक में चलाया गया स्वच्छता अभियान

रामपुरतिलक पंचायत में स्वच्छता ही सेवा के तहत मुखिया रामकृष्ण मानस के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 से रामपुरेश्वर शिव मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया.
जानकीनगर . रामपुरतिलक पंचायत में स्वच्छता ही सेवा के तहत मुखिया रामकृष्ण मानस के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 से रामपुरेश्वर शिव मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक सोनू कुमार जायसवाल, वार्ड सदस्य गुड़िया देवी,ऊना देवी, अमरेंद्र महतो, विश्वनाथ ठाकुर, सभी स्वच्छता कर्मी, मां सरस्वती शिक्षण संस्थान के संस्थापक राकेश आदि ने भाग लेकर स्वच्छता को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया और श्रमदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




