शिशु मंदिर वासुदेवपुर में प्रश्नमंच में अव्वल आये बच्चे हुए पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 6:16 PM
मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर
प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर में शनिवार को विभागस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अवधेश जयसवाल ,उपाध्यक्ष प्रभात कुमार दास,कोषाध्यक्ष बिंदेश्वरी महतो, सचिव मनीष कुमार भगत ने मेडल ,स्मृति चिह्न एवं टिफिन देकर वंदना सभा में पुरस्कृत किया. साथ ही संबंधित विषय के आचार्य भी सम्मानित किये गये. शिशु वर्ग विज्ञान में साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, लवली कुमारी, संस्कृत विषय में सिप्रा गांधी, रूबी कुमारी,आराधना कुमारी एवं वैदिक गणित में नयन कुमार,आदित्य राज,दिव्यांशु कुमार ने बाजी मारी. अक्टूबर में प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता हेतु सीतामढ़ी जाएंगे.प्रतियोगिता प्रमुख आचार्य कमलेश कुमार ,प्रधानाचार्य संजय कुमार झा एवं आचार्यगण ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की. फोटो. 7 पूर्णिया 11- प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्र-छात्रा एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










