लतामबारी गांव में टेंट के खंभे से गिरने से बच्चा घायल, पूर्णिया रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Mar 2026 6:25 PM
पूर्णिया रेफर
भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत लतामबारी गांव में गुरुवार की देर संध्या खेल-खेल में टेंट के खंभे पर चढ़े एक 5 वर्षीय बच्चा का गिरने से हाथ टूट गया. जानकारी के अनुसार रुपौली पंचायत के चपहरी निवासी मोहम्मद तबरेज आलम का 5 वर्षीय पुत्र अबू तलाह एक शादी समारोह में शामिल होने अपने ननिहाल शहीदगंज आया हुआ था. इसी दौरान वह टेंट में गड़े बांस के खंभे पर चढ़कर खेल रहा था. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे गंभीर चोट लग गई और हाथ टूट गया. घटना के बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृगेश, एएनएम रूपम एवं वंदना ने प्राथमिक उपचार किया . इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बच्चा के बायां हाथ की कोहनी के पास से फ्रैक्चर हो गया है. अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण बेहतर उपचार के लिए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को कम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










