बेलगच्छी पंचायत में धार में डूबने से बालक की मौत

बेलगच्छी पंचायत
डगरूआ. थानाक्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत के गंडवास पश्चिम टोला वार्ड नंबर 9 में गुरुवार की दोपहर धार में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद स्थानीय ग्रामीण गोताखोर की मदद से बच्चे का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान गंडवास पश्चिमी टोल निवासी मो सिरातुल के10 वर्षीय साहब आलम के रूप में की गयी. घटना की सूचना पाकर राजस्व अधिकारी व अंचलाधिकारी एवं डगरूआ थाने की पुलिस मृतक के घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.घटना के बाद परिजनों द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर मुस्लिम रीति रिवाज से शव को दफनाया गया.वहीं घटना की खबर मिलते ही काग्रेस नेता निसार अहमद मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










