बेलगच्छी गांव में नदी में डूबने से बालक की मौत

अमौर थानाक्षेत्र
प्रतिनिॆधि, अमौर . अमौर थानाक्षेत्र में नदी में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना रविवार को दिन के 10:30 बजे नितेन्द्र पंचायत के वार्ड 11 बेलगच्छी गांव में हुई.जानकारी के अनुसार, ग्रामवासी मो राजिद का 08 वर्षीय पुत्र मो वारिश अपने घर के समीप कनकई नदी पर गया था. इस क्रम में वह नदी की तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने बालक का शव नदी से बाहर निकाल लिया .शव देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना पर अमौर पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . फोटो. 8 पूर्णिया 22- विलाप करते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










