सगाई समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा जात पात से ऊपर उठकर प्रेम भाव को लायें आगे

Updated:
विज्ञापन

कहा जात पात से ऊपर उठकर प्रेम भाव को लायें आगे

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया की बेटी तान्या यादव की पटना के ऋषभ राज के साथ हुई सगाई समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके पुत्र निशांत कुमार ने उपस्थित होकर दोनों को अपने आशीर्वाद दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इनके अलावा प्रदेश के कई मंत्री एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. जिनमें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद दिया. यह आयोजन पटना के प्रसिद्ध छपाक वॉटर पार्क में रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न किया गया. पूर्णिया के प्रसिद्ध व्यवसायी धनंजय यादव पत्नी प्रिया माथुर की सुपुत्री तान्या यादव की सगाई पटना के प्रसिद्ध व्यवसाय कमलेश कुमार सिंह धर्मपत्नी चित्रा सिंहा के पुत्र वृषभ राज के साथ संपन्न हुआ. अंतरजातीय विवाह समारोह होने के नाते सबों के बीच काफी उत्साह एवं सादगी का माहौल बना रहा. जिसकी सराहना करे हुए खुद मुख्यमंत्री ने लोगों से जात पात की भावनाओं से ऊपर उठते हुए प्रेम भाव को आगे लाने का आह्वान किया. पूर्णिया से रविंद्र कुमार साह, नीलम अग्रवाल के साथ कई अन्य लोगों ने भी उपस्थित हो कर तान्या और ऋषभ राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे ���्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन