विहिप के स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित

विश्व हिन्दू परिषद्
पूर्णिया. विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया ने गुरुवार को विहिप का 60 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ अमौर शहर के शिव दुर्गा मंदिर में मनाया गया. मंच पर विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्र मंत्री व मुख्य वक्ता बीरेंद्र कुमार विमल, जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, अमौर विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्री अरुण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कारवाह कमल शर्मा, अमौर पालक रंजन कुणाल, शिव दुर्गा मंदिर अध्यक्ष उमेश राय, संत रामदेव गोस्वामी, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा ने विश्व हिन्दू परिषद् के स्थापना एवं उद्देश्यों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये.समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वीरेंद्र कुमार विमल ने विहिप की स्थापना पर प्रकाश डाला.समारोह में विहिप पूर्णिया से पवन कुमार पोद्दार, मृत्युंजय महान, अमित कुमार साह, रंजन कुणाल, नन्दू जी, गुप्ता जी, प्रिया कुमारी, मधु सहनी ने भाग लिया. फोटो. 6 पूर्णिया 1- समारोह में भाग लेते विहिप के पदाधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




