ePaper

सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Updated at : 19 Jun 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया और केक काटकर एक- दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत के प्रत्येक व्यक्ति की एक बुलंद आवाज हैं. उनकी आवाज ऐसे ही चारों दिशाओं में गूंजती रहे और उम्र लंबी हो ताकि हमेशा देश का सेवा करते रहे. राहुल गांधी जी का कार्य संघर्ष हम जैसे युवाओं को हौशला, जुनून, उत्साह जगाता है. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आसनारायण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, मनीष सिंह, महासचिव करण यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनकर स्नेही, गौतम वर्मा, पूर्णिया विधानसभा अध्यक्ष सुफियान, मुन्ना सिंह, अमन सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर उत्साह के साथ बधाई दी. फोटो. 19 पूर्णिया 9- मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन