मौत मामले में 11 लोगों पर मामला दर्ज

विजय गांव में हुई हिंसक झड़प
रुपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के विजय गांव में हुई हिंसक झड़प में बड़े भाई की मौत को लेकर लोजपा अध्यक्ष ने 11 लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस तहकीकात में जुट गयी है. प्रखंड लोजपा अध्यक्ष सह विजय लालगंज पंचायत के वार्ड सदस्य प्रेम कुमार ने अपने पडोस की तीन महिला समेत 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इसके अनुसार पड़ोसी दंपती विंदेश्वरी मंडल व कल्पना देवी दरवाजे पर आ धमके तथा उनके, उनके पिता गणेशी मंडल एवं भाई विश्वेश्वर मंडल के साथ गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर वे लोग अपने घर लौट गए. दोबारा घर से अपने स्वजनों उत्तम कुमार, ममतादेवी, सुलेखा देवी , बबलू मंडल, साखो मंडल , विकासचंद्र मंडल, जिछुन कुमार , गिरो मंडल , जीतेंद्र मंडल को लेकर हरवे-हथियार के साथ आए तथा उनके सभी परिवारों के साथ मारपीट करने लगे. इस झड़प में घायल विश्वेर मंडल की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










