जिले में कालाजार के खिलाफ अभियान की हुई शुरुआत

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 16 Mar 2026 7:27 PM

विज्ञापन

पूर्व प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपतरा में जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आरपी मंडल की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों के लिए कालाजार छिड़काव अभियान का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

सभी प्रखंडों के संभावित गांव में घर-घर सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव करेंगे कर्मी

पूर्णिया. पूर्व प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपतरा में जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आरपी मंडल की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों के लिए कालाजार छिड़काव अभियान का उद्घाटन किया गया. इसके तहत छिड़काव कर्मियों द्वारा सभी प्रखंड के संभावित गांव में सिंथेटिक पैराथायराइड (एसपी) का छिड़काव अभियान लोगों के घर-घर पहुंचकर कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जायेगा. इस मौके पर डॉ आरपी मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 मार्च से 27 मई तक सभी प्रखंडों के चिह्नित क्षेत्रों में कालाजार ग्रसित लोगों के घर और आसपास के क्षेत्रों में एसपी स्प्रे का छिड़काव किया जायेगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में निरीक्षण टीम बनायी गयी है जिसके द्वारा प्रतिदिन छिड़काव संबंधित सभी जानकारी एकत्रित की जायेगी. उन्होंने बताया कि संभावित क्षेत्रों में लोगों को कालाजार से सुरक्षा के लिए जागरूक करते हुए घरों के संभावित क्षेत्रों में छिड़काव करवाने में सहयोग करने के लिए सभी क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. छिड़काव अभियान के दौरान क्षेत्रों में ऐसे मरीजों की भी खोज की जाएगी और उन लोगों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जायेगा.

बालूमक्खी के काटने से होता है कालाजार

डॉ आरपी मंडल ने बताया कि कालाजार बीमारी बालूमक्खी के काटने से होता है. नमी व अंधेरे वाले स्थान पर कालाजार की मक्खियां ज्यादा फैलती है. यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी प्रवेश कर जाता है. दो सप्ताह से अधिक बुखार, पेट के आकार में वृद्धि, भूख नहीं लगना, उल्टी होना, शारीरिक चमड़ा का रंग काला होना आदि कालाजार बीमारी के लक्षण हैं. ऐसा लक्षण शरीर में महसूस होने पर ग्रसित मरीज को अविलंब जांच कराना जरूरी होता है जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कालाजार का इलाज आसानी से उपलब्ध है. भीडीसीओ रवि नंदन सिंह ने बताया कि कालाजार के मरीजों को सरकारी अस्पताल में इलाज के साथ साथ सरकार द्वारा श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में सहायता राशि भी प्रदान की जाती है. उद्घाटन के मौके पर जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आरपी मंडल के साथ साथ भीडीसीओ रवि नंदन सिंह, डीभीबीडीसी सोनिया मंडल, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद कुमार, बीएचएम विभव कुमार, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन