ePaper

जयंती पर भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Updated at : 05 Jan 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

पद्मश्री से सम्मानित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

पूर्णिया.पद्मश्री से सम्मानित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित इस समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि सुशील कुमार मोदी केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और सिद्धांतनिष्ठ नेता थे. उन्होंने बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की मजबूत नींव रखी. आज उनकी जयंती पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति के ऐसे सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने ईमानदारी, सादगी और जनसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया. उन्होंने बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभायी. इस जयंती समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा यह महत्वपूर्ण घोषणा की गयी कि भाजपा जिला कार्यालय का नाम अब सुशील मोदी सभागार के नाम से जाना जाएगा. इस घोषणा का उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंदु शेखर, क्रांति देवी, प्रवक्ता अनिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, शुभम झा, मनोज सिंह (सीनियर), नेत्री तारा साह, गुंजा बेगानी, अभ्यम लाल, प्रशांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन