ई-रिक्शा से टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Mar 2026 7:11 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के सोनदीप मिलिक पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार एक ईरिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घायल की पहचान सोनदीप मिलिक पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी मोहन मंडल के 20 वर्षीय पुत्र रुदल कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन