सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Mar 2026 6:23 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के लाठी पंचायत अंतर्गत रायपुरा घाट स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से जा रहा बाइक सवार अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. हादसे में बाइक चालक अमित कुमार 17 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 03, रायपुरा घाट, गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ संजय कुमार के द्वारा बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया.डॉ संजय कुमार के अनुसार उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










