शराब के साथ बाइक सवार धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Dec 2025 6:56 PM
बैसा
बैसा. रौटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 22.500 लीटर देसी शराब जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, वाहन जांच अभियान के क्रम में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 22.500 लीटर देसी शराब बरामद की गई. मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हब्बन ऋषि निवासी पैठान टोली, थाना अमौर, जिला पूर्णिया के रूप में की गई . इस संबंध में जानकारी देते हुए रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










