Bihar Weather: 48 घंटे में लुढ़क जायेगा पारा, हो जाइये अलर्ट, आ रही कंपा देने वाली ठंड

waether
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. इससे स्वाभाविक रूप से कंपा देने वाली ठंड का अहसास होगा. हालांकि दिन में हल्की धूप जरूर निकलती है, लेकिन शाम होते-होते पछुआ हवा की ठंडक उसकी गर्माहट को दबा देती है.
मुख्य बातें
Bihar Weather: पूर्णिया. सुबह में निकलने वाली गुनगुनी धूप देख अगर आप खुशफहमी का शिकार हैं, तो अब अलर्ट हो जाइये मौसम ने अचानक करवट बदल ली है और अगले 48 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट शुरू होने वाली है. इससे ठंड का असर अचानक तेज हो जायेगा. मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ रातें और ठंडी होंगी. यह असर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है. इस दौरान कोहरे की धुंध भी परेशान कर सकती है, जिसका असर देर रात से सुबह तक रहने वाला है.
लगातार लुढक रहा है तापमान
मौसम विज्ञानियों की मानें, तो उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण तापमान में दो दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 25.5 एवं न्यूनतम तापमान 13.4 रिकार्ड किया गया. इससे पहले सोमवार को पूर्णिया में अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 14.1 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 30.4 व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. इससे स्वाभाविक रूप से कंपा देने वाली ठंड का अहसास होगा. हालांकि दिन में हल्की धूप जरूर निकलती है, लेकिन शाम होते-होते पछुआ हवा की ठंडक उसकी गर्माहट को दबा देती है.
रात में बिछने लगी कोहरे की चादर
नवंबर के आखिरी हफ्ते में एक तरफ ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ देर रात से सुबह तक कोहरा का असर भी दिखने लगा है. अगर देखा जाये तो पिछले दो दिनों से कोहरा लगातार बढ़ रहा है. इससे रात से सुबह के बीच विजिबिलिटी कम हो जाती है, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक मानी जाती है. इस लिहाज से रात और सुबह के समय वाहनों के परिचालन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गयी है. ठंड बढ़ने के साथ निजी क्लिनिकों और अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ गयी है, जहां सर्दी-खांसी, वायरल बुखार के रोगी अधिक पहुंच रहे हैं. डाक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचने और बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. डाक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य पर शुरुआती दौर की ठंड का असर तेजी से होता है.
Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




