ePaper

Bihar News: मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत, चार जख्मी...मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा

Updated at : 20 Aug 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पूर्णिया जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मवेशी चराने गए पांच लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. इस हादसे में लीलावरण गांव के रहने वाले 55 वर्षीय शंकर यादव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मवेशी चराने गए पांच लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. इस हादसे में लीलावरण गांव के रहने वाले 55 वर्षीय शंकर यादव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे शंकर यादव, देवंती देवी (50), सुमंती देवी (48), प्रकाश यादव (20) और 20 वर्षीय दीपू यादव मवेशी चराने के लिए मौनतरी जंगल गए थे. इसी दौरान एक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा. इस घटना के बाद सभी लोग अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत पास के क्लीनिक तक पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शंकर यादव की मौत हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घायलों की हालत स्थित

चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के ICU में स्थानांतरित कर दिया गया. जहां, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनका एलर्जी प्रतिक्रिया (शॉक, सूजन, सांस लेने में कठिनाई) वाले लक्षणों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: अब नहीं कटेगी बिजली! बिहार के इस शहर में बनेंगे 23 नए पावर सब स्टेशन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन