ePaper

अब नहीं कटेगी बिजली! बिहार के इस शहर में बनेंगे 23 नए पावर सब स्टेशन

Updated at : 20 Aug 2025 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electricity: पटना में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रिपिंग की समस्या खत्म करने के लिए 23 नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनके शुरू होने के बाद राजधानी के लोगों को 24 घंटे लगातार बिजली मिल सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Electricity: पटना में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रिपिंग की समस्या खत्म करने के लिए 23 नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनके शुरू होने के बाद राजधानी के लोगों को 24 घंटे लगातार बिजली मिल सकेगी. इसके लिए सभी स्थानों पर जमीन तय कर ली गई है और सात स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है.

इन 7 जगहों पर काम शुरू

24 घंटे लगातार बिजली के लिए पटना समाहरणालय, कोथवा, गुलजारबाग प्रेस क्लब, साइंस सिटी, विजय नगर, नंदलाल छपरा और श्रीराम स्कूल कंकड़बाग में काम शुरू कर दिया गया है.

101 हो जाएगी सब स्टेशनों की संख्या

पेसू (PESU) अधिकारियों के मुताबिक, नए सब स्टेशन चालू होने के बाद पटना में कुल सब स्टेशनों की संख्या बढ़कर 101 हो जाएगी. अभी 7.5 लाख उपभोक्ताओं को 78 सब स्टेशनों से बिजली मिल रही है. पहले शहर में 74 सब स्टेशन थे, लेकिन इस साल गोला रोड टी-प्वाइंट, दीघा आईटीआई, कर्पूरी सदन और चंद्रविहार कॉलोनी में चार नए सब स्टेशन शुरू किए गए हैं.

इस दिन तक होगा कार्य पूरा

निर्माण की समय-सीमा तय कर दी गई है. पटना समाहरणालय, साइंस सिटी, विजय नगर और नंदलाल छपरा में सितंबर 2025 तक सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे. कोथवा और गुलजारबाग प्रेस क्लब में दिसंबर 2025 तक काम पूरा होगा, जबकि श्रीराम स्कूल कंकड़बाग में मार्च 2026 तक निर्माण समाप्त करने का लक्ष्य है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन स्थानों पर जल्द शुरू होगा कार्य

बाकी 16 जगहों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इनमें बिहार विद्यापीठ, सिपारा आईओसीएल रोड, न्यू विद्युत भवन, भगवतीपुर, डीपीएस मोड़ खगौल, उसरी, नौसा (वाल्मी), दानापुर प्रखंड कार्यालय, गुलजारबाग एससीआरसी कैंपस, संपतचक, रानीपुर जल्ला, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, कनौजी शाहरपुर पटना घाट, पाटलिपुत्र खेल परिसर (हाउसिंग कॉलोनी) और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: बिहार में यहां बनेगा अंतरराज्यीय बस स्टैंड, 4.47 एकड़ जमीन पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन