नगर पंचायत मीरगंज का लक्ष्य 20 लाख होल्डिंग टैक्स, 18 लाख हुई वसूली

Updated:
विज्ञापन

मीरगंज नगर पंचायत इन दिनों वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शत-प्रतिशत टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्राथमिकता दे रहा है.

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज नगर पंचायत इन दिनों वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शत-प्रतिशत टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्राथमिकता दे रहा है. नगर पंचायत क्षेत्र के वैसे होल्डिंग धारक जो लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं कर पाये है. उनके लिए ब्याज माफी योजना है. नगर पंचायत में कुल 4015 होल्डिंग धारी है. इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रशासन ने 20 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी के नेतृत्व मे टीम ने फरवरी माह तक करीब 18 लाख रुपये की वसूली कर ली है. अब शेष बचे लक्ष्य को 31 मार्च तक पूरा करने की तैयारी है. टैक्स चोरी रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि 31 मार्च तक सभी लंबित बकाया होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज और पेनाल्टी में पूरी छूट दी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन