राम नवमी शोभायात्रा में शामिल रहेंगे बंगाल व झारखंड से आये झांकी दल

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 15 Mar 2026 7:41 PM

विज्ञापन

एक दिन पूर्व अष्टयाम-कीर्तन का होगा आयोजन

विज्ञापन

एक दिन पूर्व अष्टयाम-कीर्तन का होगा आयोजन

पूर्णिया. श्रीराम नवमी शोभायात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर मधुबनी के प्रतापनगर स्थित मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने की. बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के दौरान शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, स्वागत द्वार निर्माण, जल सेवा, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं अनुशासन सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा मार्ग को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन से विशेष सहयोग हेतु एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भेंट कर लिखित आवेदन सौंपेगा. संयोजक श्री चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष श्रीराम नवमी शोभायात्रा 28 मार्च को प्रातः 11:30 बजे दुर्गा स्थान, मधुबनी से प्रारंभ होगी. शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इस वर्ष शोभायात्रा में सामाजिक एवं धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा. इसके लिए पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से विशेष झांकी दलों को आमंत्रित किया गया है. शोभायात्रा में गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा एवं डीजे की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे संपूर्ण वातावरण रामधुन से गुंजायमान होगा. उन्होंने बताया कि शोभायात्रा से एक दिन पूर्व, मधुबनी हनुमान मंदिर स्थित पार्क में भव्य अष्टयाम-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. प्रमुख चौक-चौराहों एवं मंदिरों की विशेष सजावट की जाएगी. शोभायात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वयंसेवकों की विशेष टीम भी कार्यरत रहेगी. श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने में अपना योगदान दें. इस मौके पर पूर्व संयोजक एवं संरक्षक राजीव राय, नवनीत आनंद, संजय मोहन, गुप्तेश कुमार, राजेश गोस्वामी, वार्ड पार्षद बबलू सहाय, अमित सोनी, रतन केशरी, अनिल चौधरी, विवेक सिन्हा, अभ्यम लाल, अभिजीत तिवारी, अमन केशरी, सुदर्शन मिश्रा, अंकित धनराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन