शहरी क्षेत्र में निर्धारित स्टैंड पर ही होगा ऑटो व ई-रिक्शा का ठहराव

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में निर्धारित स्टैंड पर ही होगा ऑटो व ई-रिक्शा का ठहराव

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कई जरूरी कदम उठाये हैं. अब शहर में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का ठहराव निर्धारित स्टैंड पर ही होगा. साथ ही ठहराव स्थलों पर निर्धारित किराया के साथ बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है. डीएम अंशुल कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस यातायात अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के सुगम परिचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं ताकि यात्रियों को सड़क सुरक्षा, बेहतर यात्री सुविधा एवं शहरों को जाम मुक्त बनाया जा सके. इससे पहले बैठक में डीएम ने शहरी क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का व्यवस्थित परिचालन, ऑटो रिक्शा एवं ई- रिक्शा से होने वाले जाम की समस्या का त्वरित निदान, शहरों में वाहन परिचालन से वाहन जनहित प्रदूषण को नियंत्रित करने, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा पर क्षमता के अनुरूप यात्रियों का सुरक्षित परिवहन करने, रात्रि प्रहर में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के परिचालन में ऑटो चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन कराने और ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा के चिन्हित पार्किंग स्थल एवं ठहराव स्थलों पर निर्धारित किराया के साथ बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी यातायात तथा एमवीआई एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संघन जांच अभियान चलाकर ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का ठहराव निर्धारित स्टैंड पर ही सुनिश्चित करें ताकि शहरी क्षेत्र में आम लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और आवागमन सुगमता से संचालित हो सके.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन