कस्तूरबा गांधी स्कूल में नामांकन को पांच अप्रैल तक आवेदन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 7:02 PM
रूपौली
रूपौली. समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित करने की समय सीमा 05 अप्रैल तक निर्धारित की गई है. इसमें वर्ग 06 और 11में नामांकन प्रक्रिया हेतु विआवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल रखी गयी है. चयन प्रक्रिया लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर होगी. वर्तमान में कुल 78 छात्राओं की रिक्तियां नामांकन के प्रक्रियाधीन है. इस आशय की जानकारी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रूपौली की वार्डेन अनुराधा कुमारी ने बाया कि अहर्ता रखने वाली छात्राएं कार्यालय कार्य दिवस में आवेदन पत्र भरकर जमा कर प्राप्ति रसीद प्राप्त कर लें. लिखित एवं मौखिक परीक्षा की सूचना दूरभाष पर आवेदिका को दी जायेगी. उन्होंने बताया कि रिक्तियों में 75 प्रतिशत आरक्षित वर्ग एवं 25 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवार के लिए बच्चियों के लिए है. इस आवासीय विद्यालय में नामांकित बच्चियों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










