विधायक ने की महासत्संग में अधिकतम भागीदारी की अपील

Updated at : 07 Mar 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने की महासत्संग में अधिकतम भागीदारी की अपील

विजय खेमका ने कहा

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के आगमन पर पूर्णिया की जनता भाव विभोर और अभिनन्दन करने को आतुर है. आर्ट ऑफ लिविंग तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज के संस्थापक श्री गुरुजी की शिक्षा ने दुनिया भर के लाखों लोगों के जीवन को सुखमय बनाया है. विधायक ने कहा कि तनाव और हिंसा मुक्त जीवन को जोड़ने के अभियान में 500 मिलियन से अधिक लोगों को श्री श्री रवि शंकर जी का आर्शिवाद प्राप्त हुआ है. श्री गुरु जी की सेवा परियोजनाओं का लाभ 2008 की बाढ़ त्रासदी में पूर्णिया कोसी प्रमंडल बाढ़ पीड़ितों को मानवता की सेवा के रूप में प्राप्त हुआ है. विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में संध्या 5 बजे आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित उज्ज्वल बिहार महासत्संग में योग-ज्ञान-गान के आयोजन में श्री श्री रविशंकर जी के अमृतवाणी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूर्णिया की जनता एवं सत्संगप्रेमियों को आने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन