ePaper

पूर्णिया में निकाली गई महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा

Updated at : 05 Oct 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में निकाली गई महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा

बिहार प्रादेशिक मारवाडी सम्मेलन

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार प्रादेशिक मारवाडी सम्मेलन की पूर्णिया शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5149 वी जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा राजस्थानी सेवा समिति के प्रांगण से आर एन साव भठठा बाजार होते हुए जिला स्कूल होकर पुन: राजस्थान सेवा समिति पहुंची जहां इसका समापन किया गया. शोभा यात्रा का नेतृत्व पूर्णिया शाखा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाहर, मंत्री अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष परवीन शारदा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री आलोक लोहिया कर रहे थे. इसमें मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा मारवाडी महिला सम्मेलन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप शारदा, संजय गर्ग, अनिल लोहिया, सुभाष मोदी, राज पंसारी, मनोज पंसारी, श्याम चौधरी, प्रदीप अग्रवाल पुरैनी, मनोज कटारूका, अनिल डोकानिया, प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश मुरारका भी शामिल हुए. अभिभावक के रूप मे डाक्टर देवी राम, डाक्टर अमरनाथ केजरीवाल, ओम प्रकाश डोकानियां एवं महिला शाखा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन