हत्याकांड के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 14 Jul 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

रौटा पुलिस केी कार्रवाई

विज्ञापन

बैसा. रौटा पुलिस ने हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. अब इसके बाद कुर्की -जब्ती की कार्रवाई होगी. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि रौटा थाना कांड संख्या 132 /23 के फरार आरोपी फुल महमद के घर रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत बैसा मंगलपुर गांव में घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है.अनुसंधानकर्ता पुअनि राजा बाबू के आवेदन के आलोक में न्यायालय से इश्तेहार चिपकाने का आदेश निर्गत हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर अब भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की – जब्ती की जायेगी. इश्तेहार लगाने के दौरान पुअनि राजा बाबू सहित पुलिस बल मौजूद थे. फोटो :-14 पूर्णिया 25- इश्तेहार लगाते पुलिस पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन