जर्जर फ्लाइओावर को ले ‘एक्शन मोड’ में आया प्रशासन, दोनों तरफ लगे गार्डर
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 15 May 2026 5:58 PM
अखबार में खबर आने के बाद गार्डर लगा रोकी गई बड़े वाहनों की आवाजाही
प्रभात खबर इम्पैक्ट
अखबार में खबर आने के बाद गार्डर लगा रोकी गई बड़े वाहनों की आवाजाही
विक्रमशिला सेतु के बाद खुश्कीबाग फ्लाइओवर बजा रहा था खतरे की घंटी
फ्लाइओवर के दोनों तरफ गार्डर लगने से खत्म हो गई किसी हादसे की आशंका
पूर्णिया. विक्रमशिला के बाद पूर्णिया में खतरे की घंटी बजा रहे खुश्कीबाग टू-लेन फ्लाइओवर को लेकर प्रभात खबर में छपी खबर पर आखिरकार प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में आया और बीते बुधवार की शाम पूरी सख्ती के साथ न केवल फ्लाइओवर को दोनों तरफ लोहे का गार्डर को स्थायी स्वरुप दिया बल्कि ट्रक-बस और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पहरा भी लगा दिया. प्रशासन की इस पहल से फिलहाल खतरा जरुर टल गया है पर क्षतिग्रस्त फ्लाइओवर के जीर्णोद्धार और बगल में नया टू-लेन निर्माण का सवाल अभी अधर में है. इसपर प्रशासनिक एवं राजनीतिक चुप्पी बरकरार है.
गौरतलब है कि पिछले साल यानी मई 2025 के आखिरी सप्ताह में पथ निर्माण विभाग कीओर से फ्लाइओवर के दोनों तरफ एक सूचना बोर्ड लगाया था. बोर्ड में मोटे हरफ में साल लिखा था ‘सावधान, आगे रेलवे ओवरब्रीज क्षतिग्रस्त है. भारी वाहनों का आवागमन वर्जित है.’ उस समय दोनों तरफ जहां पुलिस की ड्यूटी लगायी गई थीबल्कि लोहे के गार्डर भी लगाए गये थे. विभागीय परेशानी तब बढ़ गई रात के अंधेरे में लोहे का गार्डर तोड़ दिया गया. विभागीय स्तर से तीन-तीन दफे गार्डर लगाए गये और हर बार गार्डर हटा दिया गया. इस पर न को कोई सख्ती हुई और न ही यह जानने का प्रयास हुआ कि कैसे वह टूट रहा है. विभाग ने इस क्षतिग्रस्त फ्लाइओवर पर आवाजाही को भगवान भरोसे छोड़ दिया और सभी वाहनों का परिचालन जारी रहा.प्रशासनिक कार्रवाई से खत्म हुई हादसे की आशंका
इधर, भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के टूटने के बाद प्रभात खबर ने एक बार फिर खुश्कीबाग फ्लाइओवर को मुद्दा बनाया और खबरें बनायी. इस बार प्रशासन ने इसे गंभीरता के साथ न केवल संज्ञान में लिया बल्कि दोनों तरफ लोहे के गार्डर भी लगाए गये. इस गार्डर को मजबूती देने के लिए नीचे सिमेंट की मजबूत ढलाई भी की गई. इतना ही नहीं, इस रास्ते गुजरने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. खबर है कि बीते गुरुवार को गार्डर लगाने के दौरान ही मालवाहक ट्रक फ्लाइओवर पवर करने की कोशिश कर रहे थे. उनसे पैनाल्टी भी लिए जाने की सूचना है. इस प्रशासनिक कार्रवाई से किसी हादसे कीआशंका तो खत्म हो गई है पर लोग इसके जीर्णोद्धार के साथ सिक्सलेन रोड के ट्रैफिक लोड को सम्हालने के लिए यहां कम से कम फोर लेन फ्लाइओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










