पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में यात्री सुविधा का घोर अभाव, न शौचालय, न ही पेयजल की व्यवस्था
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 17 Nov 2025 6:32 PM
डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्णिया लोकसभा के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी है.
पूर्णिया. डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्णिया लोकसभा के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर 19 नवंबर को समस्तीपुर में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की द्वितीय बैठक में गंभीरता से उठाया जायेगा.
श्री यादव ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. स्टेशन परिसर में केवल एक शौचालय है, जिसकी हालत अत्यंत खराब है. इस कारण यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की कमी का भी गंभीर मुद्दा उठाया और कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पाता.उन्होंने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से जनता चौक होते हुए श्रीनगर रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान हो सके. रूपौली हॉल्ट पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए. पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन की जमीन की मरम्मत कर वहां बड़ा शेड बनाया जाए तथा पूर्वी भाग में एक नया शौचालय और वेटिंग रूम में फर्नीचर व एसी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए. इसके साथ ही स्टेशन पर वंदे भारत और हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और यात्री लिफ्ट की व्यवस्था हो. पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए तथा स्टेशन का वॉशिंग पिट शीघ्र चालू किया जाए. उन्होंने उम्मीद जतायी कि डीआरयूसीसी की आगामी बैठक में इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.
मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी), समस्तीपुर की द्वितीय बैठक 19 नवंबर 2025 को मंथन सभागार, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में प्रस्तावित है. इस बैठक में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की दुर्दशा और यात्री असुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार से प्रस्तुत किया जायेगा.राजेश यादव, डीआरयूसीसी सदस्यB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










