एमएल आर्य कॉलेज में अभाविप ने चलाया सदस्यता अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 6:56 PM
एमएल आर्य कॉलेज
कसबा.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कसबा इकाई एमएल आर्य कॉलेज में सदस्यता अभियान चला रही है. सदस्यता अभियान 30 अगस्त तक तीन चरणों में स्कूली सदस्यता अभियान, महाविद्यालय सदस्यता अभियान और महासदस्यता अभियान चलेगा. मौके पर कसबा – जलालगढ़ के सदस्यता प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयकिशन रॉय ने बताया कि परिषद के सदस्य बनकर विद्यार्थी जहां शैक्षणिक परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, भ्रष्टाचार, अनाचार आदि के विरुद्ध छात्र-शक्ति के स्वर को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकते है, वहीं समाज में ऊंच-नीच, अस्पृश्यता, अमीरी-गरीबी जैसे भावों को मिटाकर एक समरस समाज के निर्माण में सहभागी भी बन सकते है. इस दौरान कसबा कॉलेज के छात्र संघ पूर्व उपाध्यक्ष आभाष कुमार दर्वे, पूर्व काउंसिल सदस्य सुगम कुमार ने बताया की इस बार कसबा कॉलेज में अधिक से अधिक सदस्य बनाना है ताकि कॉलेज इकाई को मजबूती मिल सके. इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कन्हैया यादव, अजीत कुमार आदि मौजूद थे. फोटो. 8 पूर्णिया 17- अभियान में शामिल अभाविप सदस्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










