ePaper

श्रीनगर में मोबाइल चोरी करते युवक धराया, जमकर पिटाई

Updated at : 09 Aug 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर में मोबाइल चोरी करते युवक धराया, जमकर पिटाई

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव में शनिवार की अहले सुबह एक मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ जमकर पिटाई के बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव में शनिवार की अहले सुबह एक मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ जमकर पिटाई के बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे गांव निवासी जगनारायण सिंह के घर में एक युवक मोबाइल चोरी की नीयत से घुसा. चोरी कर वह जैसे ही भागने लगा, तभी गृहस्वामी की नींद खुल गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए और मिलकर चोर को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सूचना दी. पकड़ा गया युवक श्रीनगर गांव का ही रहने वाला है .न पिछले दो वर्षों से श्रीनगर में रह रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में गांव में मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन