6.150 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:48 PM

विज्ञापन

केनगर थाना पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के क्रम में 6.150 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के क्रम में 6.150 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक उजले रंग की स्कार्पियो , नगद 35 हजार रुपये व एक मोबाइल जप्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि रविवार को संध्या बनभाग की ओर से केनगर थाना होते हुए बनमनखी की ओर जा रहे स्कार्पियो से 6.150 लीटर शराब जब्त की गयी.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जिले के जलालगढ़ थाना अंतर्गत वार्ड संख्या–5 स्थित करियया गेंहूआ गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार विश्वास है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन