नशे के खिलाफ बुलंद हुई हुंकार, तंबाकू छोड़ो, जिन्दगी जोड़ो

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 31 May 2026 5:35 PM

विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को आईएमए, रोटरी क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

पूर्णिया में जागरुकता रैली निकाल दिया तंबाकू से दूर रहने का संदेश

आईएमए, रोटरी क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ने रैली में निभायी भागीदारी

जीवन में कभी तंबाकू व तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की दिलायी गई शपथ

पूर्णिया. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को आईएमए, रोटरी क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया. रैली में शामिल लोग हाथों में तंबाकू निषेध संबंधी संदेश लिखी तख्ती लिए चल रहे थे. यह रैली पूर्णिया के आईएमए भवन से निकली और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरते हुए जीएमसीएच पूर्णिया परिसर पहुंची जहां इसका समापन किया गया. जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचने पर रैली एक जनसभा में परिवर्तित हो गई, जहां उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी भी तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई. रैली में शामिल प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध संबंधी संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया.

चिकित्सकों ने तंबाकू से परहेज की बतायी जरुरत

रैली का नेतृत्व आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, सचिव डॉ. प्रिंस पंकज एवं वित्त सचिव डॉ. तारकेश्वर कुमार कर रहे थे. इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है. उन्होंने युवाओं से इस घातक लत से दूर रहने की अपील की. आईएमए के वित्त सचिव डॉ. तारकेश्वर कुमार ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी गंभीर आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव डालता है. उन्होंने लोगों से तंबाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया. वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. अंगद चौधरी एवं डॉ. सुधांशु ने भी तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों पर प्रकाश डाला और जनजागरूकता को समय की जरुरत बतायी.

सामाजिक संगठनों व युवाओं की सक्रिय भागीदारी

रैली को सफल बनाने में रोटरी क्लब पूर्णिया एवं पूर्णिया साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रोटरी क्लब पूर्णिया की ओर से अध्यक्ष अनिल लोहिया, राजेश लोहिया, आलोक लोहिया, अभिनव विशाल, राज पंसारी, मो. कामिल एवं सुनील लोहिया ने भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.पूर्णिया साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव विजय शंकर के नेतृत्व में मनोज पटोदिया, शशांक शेखर सिंह, राजू झा, अशोक पटोदिया एवं प्रणव ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस जागरूकता अभियान में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही. अक्षत, प्रियांशी पंकज, यश एवं अंशुमन सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू मुक्त पूर्णिया के निर्माण का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन